कांके: प्रोजेक्ट भवन में नशा मुक्ति अभियान को लेकर कार्यशाला, स्वास्थ्य मंत्री ने जागरूकता रथ को किया रवाना
Kanke, Ranchi | Jun 10, 2025 प्रोजेक्ट भवन में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे नशा मुक्ति अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जागरूकता रथ रवाना किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा कि सीएम हेमन्त सोरेन ने झारखंड को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है और हमलोग उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं।