कांके: रांची: कोतवाली थाना सहित कई थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया
Kanke, Ranchi | Jun 10, 2025 रांची स्थित कोतवाली थाना सहित कई थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब छह बजे नशा मुक्ति से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में कोतवाली थाना, डेली मार्केट थाना, हिंदपीढ़ी थाना और महिला थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में आम लोगों के साथ बैठक कर नशा मुक्ति से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया।