कांके: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के कई घरों में लगी आग, दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2025 रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को घर से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। कई घरों में रखा घरेलू सामान, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक जलकर खाक हो गया।