मखदुमपुर: डीएम के निर्देश पर निजी स्कूलों का निरीक्षण, कमियां सुधारने के सख्त निर्देश
डीएम अलंकृता जी के निर्देश पर प्रखंड सहित पूरे जिले में निजी विद्यालयों का निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। वरीय पदाधिकारी स्कूलों में व्यवस्थाओं, सुरक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।