प्रतापगढ़: कोहंडौर के पूरे सेवकी वार्ड निवासी किसान की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गर्भवती भैंस की मौत, हुआ भारी नुकसान
कोहंडौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोहंडौर के पूरे सेवकी वार्ड निवासी किसान गोकुल चौहान पुत्र रामसुख की गर्भवती भैंस की गुरुवार को हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है।बताया गया कि गोकुल चौहान रोज की तरह अपनी भैंस चराने के लिए रेलवे लाइन के किनारे गए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्य