पत्थलगांव: लोकेश्वर धाम में पंचमुखी नाग का अद्भुत नजारा, वीडियो हुआ वायरल
पत्थलगांव के ग्राम लकेर बनगांव स्थित प्रसिद्ध लोकेश्वर धाम शिव मंदिर में शिवलिंग पर पंचमुखी नाग के विराजमान होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पांच फण वाला नाग शिवलिंग पर फन फैलाए दिखाई दे रहा है। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पहुंच रही है। मंदिर समिति के सह-संचालक नीलांबर यादव, अध्यक्ष सुंदर साय भगत और सचिव जूझेस्टी यादव