जमुई: हांसडीह गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच झड़प, चार घायल, मारपीट का वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Jun 11, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के हांसडीह गांव में मंगलवार की दोपहर क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद बुधवार की सुबह 8 बजे के करीब दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष से घायल की पहचान किरण देवी उसका पुत्र करण कुमार और मनजीत कुमार के रूप में की गई है। जबकि दूसरे पक्ष से घायल की पहचान पूनम देवी के रूप में की गई है।