जमुई: डॉ. सूर्य नंदन सिंह से फोन पर ₹20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में SP ने जांच का दिया आदेश, कहा- जल्द होगा पर्दाफाश
Jamui, Jamui | Jun 10, 2025 जमुई के डॉक्टर सूर्य नंदन सिंह से फोन पर 20 लाख रुपया रंगदारी मांगने मामले में टाउन थाना में आवेदन देने के बाद एसपी मदन कुमार आनंद ने जांच का आदेश दे दिया है। साथ ही मामले का पर्दाफ़ाश कर जल्द ही दोषी पर कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस घटना के हर पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। उक्त जानकारी मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे कार्यालय कक्ष में एसपी ने दी है।