जमुई: बीआरसी स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचला, हुई मौत, परिजनों ने सदर अस्पताल में दी जानकारी
Jamui, Jamui | Jun 11, 2025 जमुई में खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मंगलवार और बुधवार की मध्य रात 1:30 बजे बीआरसी स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों में एक इंद्रदेव कुमार (20) था। वह सोनो थाना क्षेत्र के बंदरमारा गांव निवासी केशो यादव का पुत्र था।