जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1013 में से 720 महिला अभ्यार्थी सफल हुईं
Jamui, Jamui | Jun 11, 2025 श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में होमगार्ड भर्ती शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा में मंगलवार की देर शाम तक पदाधिकारियों की निगरानी में 1400 में से 1013 महिला अभ्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें कुल 720 महिला अभ्यार्थी सफल हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उक्त जानकारी बुधवार की सुबह 7:30 बजे DPRO ने प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी है।