कोईलवर: मनाचक में रसोई गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, घर जलकर हुआ राख, महिला झुलसी
कोईलवर थाना क्षेत्र के मनाचक गांव में बुधवार की देर रात खाना बनाने के दौरान गैस लीक करने से अचानक आग लग गई। आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अगलगी की इस घटना में मनाचक निवासी गोवर्धन राय का पूरा घर जलकर राख हो गया। परिजनों ने गुरुवार की दोपहर 12:00 दी जानकारी।