मालाखेड़ा: अलवर: हरियाणा में ट्रैक्टर से कुचले गए अलवर के युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाए आरोप
हरियाणा के भिवानी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से अलवर के एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन अलवर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने भर्ती करने के बजाय उसे जयपुर रेफर कर दिया।