दरभंगा: जिम संचालक ने युवती के आरोपों को साजिश बताया, दोस्त अकरम पर अश्लील संदेश-दृश्य भेजने का आरोप
दरभंगा के सैदनगर स्थित जिम संचालक शराफत हुसैन पर युवती ने परेशान करने, अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने तथा आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाना में शिकायत के बाद अब आरोपी जिम संचालक ने सामने आकर आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है।शराफत हुसैन का कहना है कि युवती से उसकी कोई दोस्ती नहीं थी। युवती का उसके दोस्त अकरम से प्रेम संबंध था