Bahraich:- बहराइच। फर्जी डिग्री देने वाला प्राचार्य गिरफ्तार,,
रामगांव पुलिस को बड़ी सफलता।
फीस के नाम पर लाखों की ठगी और फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज देने वाला प्राचार्य गिरफ्तार।
बलरामपुर के छात्र रवि प्रताप ने SP विश्वजीत श्रीवास्तव से की थी शिकायत। नन्दा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस में छात्रों से फीस लेकर कूटरचित डिग्री दी जा रही थी।
SP के निर्देश पर थाना रामगांव में केस दर्ज कर थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी की टीम ने प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ सुरेन्द्र राठौर को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से खैरीघाट का रहने वाला है।
आरोपी के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने न्यायालय में पेश करने की तैयारी की।
#nandahospital #fblifestylechallenge UP Police Bahraich Police