घाटोल: सेनावासा में मानवीयता की मिसाल: आधी घायल नंदी का रेस्क्यू, युवाओं और संस्था ने बचाई जान
संकट के समय मूक पशुओं के प्रति करुणा और सेवा भाव ही सच्ची इंसानियत है। ऐसा ही एक प्रेरक उदाहरण शनिवार बीती आधी रात को घाटोल उपखण्ड के सेनावासा कस्बे मे देखने को मिला। जब सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक नंदी (बैल) के लिए स्थानीय ग्रामीण युवाओं, एक सजग पशुधन सहायक और जीव दया संस्था ने मिलकर एक अनूठा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उसकी जान बचाई।