*रीवा में SDM कार्यालय के बाहर अनोखा विरोध प्रदर्शन: न्याय मिलने में देरी से नाराज वकील अर्धवस्त्र में बैठे धरने पर, वीडियो वायरल*
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में न्याय की गुहार लगाने का एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अधिवक्ता (वकील) प्रशासनिक कार्यालय के बाहर अर्धवस्त्र (बनियान और अंडरवियर) में नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
*फाइलों के निस्तारण में देरी से नाराजगी*
पीड़ित वकील (संतोष कुमार पांडे, एडवोकेट) का आरोप है कि उनकी बास स्थान (निवास) से जुड़ी फाइलें पिछले 6 महीनों से लगातार पेंडिंग पड़ी हैं। पटवारी और तहसीलदार की जांच रिपोर्ट उनके पक्ष में आने के बावजूद मामलों का अंतिम आदेश पारित नहीं किया जा रहा है। वकील का कहना है कि जब वे मामले के निस्तारण के लिए अधिकारियों के पास जाते हैं, तो उन्हें लगातार चक्कर कटवाए जाते हैं और तारीख पर तारीख दी जाती है।
*अधिकारियों की कार्यशैली पर सव�