ब्यौहारी: ब्यौहारी के नगनौड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 6 मवेशियों की हुई मौत
ब्यौहारी में आकाशीय बिजली गिरने से 6 मवेशियों की मौत हो गई है हादसे के समय गांव के पास मैदान में मवेशी बैठे थे तभी आसमानी आफत गिरी जिसकी चपेट में आने से मवेशियों की मौके पर मौत हो गई है।घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नगनौड़ी गांव की है। तेज आवाज सुन मौके पर गांव के लोग पहुंचे और पंचायत को इसकी जानकारी दी है।घटना का वीडीओ बुधवार सुबह 4.30 बजे सामने आया है।