ब्यौहारी: ब्यौहारी के शहरगढ़ में हाथियों का आतंक जारी, कई घरों में की तोड़-फोड़
ब्यौहारी के शहरगढ़ में हाथियों का मूवमेंट बना हुआ है। कई घरों में हाथियों ने तोड़ फोड़ मचा दी है। जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है । ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनो से यहां जंगली हाथी अपना डेरा जमाए हुए हैं। ग्रामीणों ने जंगली हाथियों को यहां से खादेड़ने की मांग की है यह मांग सोमवार सुबह 9:00 बजे ग्रामीणों के द्वारा की गई है।