लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर नकटी गांव उजाड़ने का आरोप लगाया
रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में विधायक आवास परियोजना के लिए हुई कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर गरीबों के घर उजाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास और इंदिरा आवास सहित करीब 85 मकानों को तोड़ा गया, जबकि ग्रामीण वर्षों से वहां रह रहे थे।