लालगंज: मलेट्री कंपाउंड के सामने हाईवे पर ऑटो की टक्कर से दो मवेशियों की मौत, सीएनजी ऑटो पलटने से चालक घायल
लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर अंतर्गत मिर्जापुर रीवा हाईवे पर मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मलेट्री कंपाउंड के सामने एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो से टकराकर दो मवेशियों की मौत हो गई। वहीं सीएनजी ऑटो पलटने से चालक घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि सीएनजी ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।