गढ़ाकोटा: कुएं में गिरे घायल चीतल का वन विभाग ने किया सफल बचाव, पशु चिकित्सालय में उपचार जारी
वन विभाग की मुस्तैदी और ग्रामीणों की सतर्कता से आज एक वन्य प्राणी की जान बच गई। गढ़ाकोटा रेंज के अंतर्गत आने वाले दरारिया मुर्गा क्षेत्र में एक चीतल गहरे कुएं में गिर गया था, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर समय पर इलाज मुहैया कराया। ग्रामीणों की सजगता आई काम जानकारी के अनुसार, दरारिया मुर्गा में ग्रामीणों ने एक चीतल को कुएं में गिरा हुआ देखा।