हुसैनगंज: मारपीट में घायल 45 वर्षीय महिला की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत, परिजन शव लेकर पहुंचे हुसैनगंज थाने
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिंगार पट्टी मठिया निवासी 45 वर्षीय गिरजा देवी का गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। आक्रोशित परिजन मृतका महिला का शव शुक्रवार की सुबह 10 बजे हुसैनगज थाना में रखकर हंगामा किया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह द्वारा समझा बुझाकर मृतका महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है।