हुसैनगंज: बघौनी गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी गांव के पास शुक्रवार की रात 10 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान आंदर थाना के बेलवासा निवासी श्यामनन्दन तिवारी के रूप में हुई है। घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि युवक अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घायल हो गया।