हुसैनगंज: सरेया गांव में चाकू से हमला, 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया निवासी सुनीता देवी ने बुधवार की रात थाने में आवेदन देकर गांव के ही 4 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में बताई है कि 5 मार्च को मेरा पुत्र शैलेश कुमार टुन्ना साह के बगीचे की ओर खेलने गया था। उसी दौरान उक्त लोगों ने चाकू से वारकर मेेरे पुत्र को घायल कर दिया है।जिसका एक निजी अस्पताल में ईलाज कराया गया।