हुसैनगंज: फरीदपुर गांव में श्रीराम कथा महोत्सव के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई
फरीदपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 17 मार्च से 25 मार्च तक चलने वाले नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर सोमवार की दोपहर बजे आचार्य प्रभुदास महाराज के सानिध्य में हाथी घोड़ा व गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा हनुमान मंदिर से निकलकर जमालपुर होते हुए आंदर स्थित दाहा नदी से जल भरकर पुनः हनुमान मंदिर पहुँची।