हुसैनगंज: हथौड़ा गांव के सिरकटही टोला में क्रिकेट खेलने को लेकर मारपीट, मामला दर्ज
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा सिरकटही टोला निवासी राजा कुमार साह ने 19 मार्च की रात थाने में आवेदन देकर बताया है कि बुधवार को मेरा छोटा भाई राजन कुमार अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। उसी समय कुछ लड़के आकर जबरन खेलने लगे। खेलने से मना करने पर उक्त लड़को ने स्टंप उखाड़कर मैदान खोदने लगे। तथा बैट व स्टंप से मारकर मेरे भाई को जख्मी कर दिए।