कानपुर: ग्वालटोली में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन में जनसभा में पहुंची कैराना से सपा सांसद इकरा हसन
सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन में मंगलवार 8 बजे आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने कैराना से सपा सांसद इकरा हसन सीसामऊ विधानसभा स्थित ग्वालटोली मक़बरा व कर्नलगंज इलाके में पहुँची । इस दौरान यहाँ इकरा के समर्थन में भारी भीड़ देखने को मिली । जनसभा को संबोधित करते हुए सपा सांसद इकरा हसन ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा।