गोरखपुर: रेती रोड से घंटाघर तक अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, ₹73500 जुर्माना वसूला गया
निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए रेती रोड से घंटाघर तक बुलडोजर के साथ कार्रवाई सुनिश्चित किया। अतिक्रमण किए हुए दुकानदार व मकान मालिकों के निर्माण को मौके पर ही तोड़ा गया। इस दौरान नगर निगम की परिवर्तन दल टीम भी मौके पर मौजूद रही। 73500 जुर्माना वसूलने के बाद इस बात के लिए जिताया गया कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं।