#desertstormnews #jaisalmernews #newsofjaisalmer #desertstorm भणियाणा पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 किलो 250 ग्राम डोडा पोस्त जब्त
भणियाणा: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भणियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11किलो 250 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशानुसार भणियाणा थाना अधिकारी देऊ चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, अवैध मादक पदार्थ रखने के आरोप में नखताराम निवासी खींवसर (भणियाणा) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान डोडा पोस्त को जब्त कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज किया है। मामले में मादक पदार्थ की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ एवं जांच की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा मे�