प्रतापपुर: प्रतापपुर विकासखंड के सभी स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
प्रतापपुर विकासखंड के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसरों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यादगार बनाया।