पिंड्रा: कपसेठी में शराब पीने के दौरान दोस्तों में विवाद, एक दोस्त को पीटकर उतारा मौत के घाट, दो महीने बाद आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी में रविवार को कपसेठी थाना क्षेत्र की पुलिस ने विगत अप्रैल महीने में शादी समारोह में गए एक युवक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने बताया कि शराब पीने के दौरान मृतक से विवाद हुआ। दोस्तो के साथ उसकी पिटाई के दौरान मौत हो गई। साबुत छिपाने के लिए शव को नहर में फेक दिया गया था। बता दें कि इसी मामले में पहले दो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके है।