पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट पर एयरइंडिया की फ्लाइट ने की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के कारण पटना में लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति
वाराणसी में शनिवार को लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। खराब मौसम की वजह से दिल्ली से पटना पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। ऐसे में वाराणसी में एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाया गया और कुछ समय के बाद दोबारा पटना के लिए रवाना किया गया।