शाहजहांपुर: बकरीद से एक दिन पहले नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ ईदगाह का किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश
शाहजहांपुर में कल यानी सोमवार को बकरीद मनाई जाएगी। ईद नमाज नमाज ईदगाह में होती है। ईदगाह और उसके आसपास साफ-सफाई का जाएजा लेने के लिए नगर आयुक्त विपिन मिश्रा तमाम अधिकारियों के साथ ईदगाह स्थल पहुंचे। उसके बाद उन्होंने ईदगाह रोड का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि साफ-सफाई में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।