बिजनौर: गांव सूरानंगला में बच्चों को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर किया घायल
Bijnor, Bijnor | Oct 11, 2024 बिजनौर के गांव सूरानंगला में शुक्रवार को समय करीब सुबह 7:00 बजे बच्चों को लेकर विवाद हो गया। जिसमें पड़ोसी दबंगों ने अंकुश नाम के एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद अंकुश को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।