बिजनौर: बिजनौर की जोधुवाला की पुलिया में मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
Bijnor, Bijnor | Oct 10, 2024 बिजनौर में बृहस्पतिवार को समय सुबह करीब 8:00 बजे जोधुवाला की पुलिया में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक व्यक्ति के पास एक बाइक भी पड़ी मिली आशंका लगाई जा रहे हैं की बाइक सड़क से नीचे गिरी है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।