बिजनौर: गांव दौलतपुर के जंगल में जुताई करते समय किसान को दिखा गुलदार, मचा हड़कंप
Bijnor, Bijnor | Oct 10, 2024 बिजनौर में बुधवार को शाम करीब 6:00 बजे मंडावर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर की जंगल में किसान को जुताई करते समय खेत में गुलदार दिखाई दिया। जिसकी ट्रैक्टर पर बैठकर किसान ने वीडियो बना ली और वायरल कर दी। वायरल वीडियो के आधार पर वन विभाग की टीम जंगल पहुंची और जांच पड़ताल की गई। फिलहाल वन विभाग की टीम जल्द ही गुलदार को पकड़ने की बात कह रही है।