बिजनौर: गांव मुकुंदपुर के राजमल निवासी युवक को प्रेम विवाह के कारण गांव के लोगों ने किया बहिष्कार
Bijnor, Bijnor | Oct 10, 2024 बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव मुकंदपुर राजमल निवासी युवक को प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया। बृहस्पतिवार को समय करीब 1:00 बजे पीड़ित अभिषेक ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रेम विवाह के बाद गांव के लोगों ने एकजुट होकर उसके परिवार का बहिष्कार कर दिया है। और वह अपने गांव में घर पर जाना चाहता है। और गांव के लोगों से उसने जान का खतरा बताया है।