हरदोई: एसपी ने 52 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, पुलिस लाइन से 9 एसआई को दी नई तैनाती
Hardoi, Hardoi | Nov 18, 2024 एसपी नीरज कुमार जादौन ने 52 पुलिस कर्मियों का किया तबादला किया है।पुलिस लाइन में तैनात एसआई प्रेमशंकर मिश्र को हरिहरपुर और एसआई उमेश चन्द्र पाण्डेय को लोनार थाने की बावन चौकी का प्रभारी बनाया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात एसआई धर्मेंद्र सिंह चंदेल को सवायजपुर, एसआई मुकेश कुमार कोटार्य को पचदेवरा, एसआई व्यास यादव को टड़ियावां भेजा है।