बहेड़ी: महादेवपुरम नगर में पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी नगर के मोहल्ला महादेवपुरम निवासी राम किशोर के मुताबिक 11 मई दिन में करीब साढ़े दस बजे पांच दबंग लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस गए और गालियां देने लगे आरोप।है कि गालियां देने का विरोध करने पर दबंग राम किशोर उसकी पत्नी राधा और बेटी बिंद्रा को खींच कर घर से बाहर ले गए और फिर तीनों की बुरी तरह लाठी डंडों से पिटाई कर दी और जान।से मारने की धमकी दी।