बहेड़ी: गुरसौली गांव में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के गुरसौली गांव में 11 मई दिन में करीब चार बजे महिला नीलम पत्नी नरेश का शव संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर पड़ा पाया गया शव देखे जाने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया उधर इस मामले में पुलिस को खबर की गई जिसके बाद आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में कर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है ।