बहेड़ी: शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी में आई महिला ने दो युवकों पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का आरोप लगाया
मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक वो आठ मई की रात को शादी के कार्यक्रम में शामिल होने शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी महिला का आरोप है कि मध्यरात्रि करीब एक बजे जब वो अपने एक रिश्तेदार के घर में सोई थी तभी नशे में धुत दो युवकों ने उससे अश्लील हरकत छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे और उसके परिजनों से मारपीट कर दी ।