बहेड़ी: दमखोदा गांव में डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, जिला पंचायत सदस्य सहित चार लोग घायल, पुलिस से की गई शिकायत
देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव दमखोदा में बीती 9 मई की रात को करीब 11 बजे शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें एक जिला पंचायत सदस्य समेत चार लोग घायल हो गए। इस मामले में 11 मई दिन में करीब तीन बजे पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की गई है।