मुरैना नगर: मुरैना में एमएस रोड पर निगम, राजस्व और यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया गया
मुरैना शहर में आज सोमवार शाम एमएस रोड पर नगर निगम, राजस्व और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बैरियर चौराहे से पुराने बस स्टैंड तक सड़क किनारे मिले कब्जे हटाए गए। खड़े वाहनों के चालान काटकर चालकों को चेतावनी दी गई। भोज भवन के पास सड़क पर डली गिट्टी-रेत को जेसीबी से हटाकर रास्ता साफ कराया गया, जिससे यातायात सुचारु हो सके।