नेठराना के अभिषेक शर्मा हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों व संघर्ष समिति ने गुरुवार को गोगामेड़ी पुलिस थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। भीड़ ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने 10 दिन में जांच पूरी करने और जरूरत पड़ने पर मामला एसओजी को सौंपने का लिखित आश्वासन दिया।