बैराड़: बैराड़ में आवारा सांड ने 14 साल की सलोनी पर हमला किया, सींगों से उठाकर पटका; CCTV आया सामने
बैराड़ कस्बे में आवारा सांड ने 14 साल की बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची दुकान से सामान लेकर लौट रही थी,तभी पीछे खड़े सांड ने उसे सींगों से उठाकर कई फीट दूर पटक दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार शाम 4 बजे सामने आया है। घायल बच्ची को पहले बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।