भीलवाड़ा: जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में अभियान की तैयारियों की हुई समीक्षा, 28 जून को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
भीलवाड़ा। जिले में 28 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई