तानसेन: दहेज़ के लिए नवविवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति सहित 3 नामजद
उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र के नौमहला घासमंडी में रहने वाली नवविवाहिता को उसके ससुरालियों ने इतना शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित किया कि उसे पिता के घर जाना पडा। सानिया राठौर की शादी पिछले साल ही संदीप के साथ हुई थी।सानिया के पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज़ दिया था, लेकिन उसके संदीप सहित ससुर और सास द्वारा उसे कम दहेज़ लाने के ताने देकर परेशान करने लगे।