मानसी: सैदपुर गांव से पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
जिले के मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया। शराबी का पहचान सैदपुर गांव के रोहित शर्मा के रूप में किया गया है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब के नशे में सैदपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। वहीं पर पुलिस ने गिरफ्तार शराबी को खगड़िया सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करा कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।