चाईबासा: टोन्टो के ग्राम पंचायत बुंडू , घाटकुड़ी, समेत दर्जनों गांव का दौरा कर जिला परिषद अध्यक्षा सुश्री लक्ष्मी सुरेन ने किया
टोन्टो ,नोआमुंडी प्रखंड के ग्राम पंचायत बुंडू , घटकुड़ी, गंगदा समेत दर्जनों गांव का दौरा कर जिला परिषद अध्यक्षा सुश्री लक्ष्मी सुरेन ने संबोधित किया । सुश्री सुरेन ने कहा झारखंड में आदिवासी मूलवासी के संवैधानिक अधिकार को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाने के लिए तैयार है । बैठक को समाजसेवी तबारक खान ,झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ,पूर्व जिला परिषद सदस्य बमिया माझी, पूर्व मुखिया कपिलेश्वर दोंगो, पूर्व मुखिया मोरनसिंह अंगारिया, मुंडा महावीर कोड़ा, बिरसा सुरीन, गुरु नागुरी, कृष्णा तोपनो ने भी संबोधित किया।