गोपालपुर: नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद
नवगछिया थाना पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने आरोपी मनोहर झा, पिता श्याम किशोर झा, निवासी गौरीपुर, बिहपुर को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया। मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 318/26 दर्ज है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।